Up News: हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के बस स्टैंड पर 29 अगस्त की सुबह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय कर्मचारी रवि का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि के पिता हरिश्चंद्र और भाई नितिन 29 अगस्त की सुबह फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के गाँव नगला महुआ से रवि का शव लेने हाथरस पहुँचे थे। दोनों को उसका शव मिला। जिसे देखकर दोनों रोने लगे। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से नंबर डायल कर कुछ जानकारी हासिल करनी शुरू की।
इसी बीच रवि के पिता हरिश्चंद्र ने फोन किया, पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और उन्हें पूरी घटना बताई। हरिश्चंद्र ने फोन पर बताया कि वह अपने भाई नितिन के साथ अपने बेटे रवि से मिलने हाथरस आए हैं। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पिता और भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुँच गए। यहाँ उसका शव देखकर दोनों रोने लगे।मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि वह किस फाइनेंस कंपनी में काम करता था, यह तो पता नहीं, लेकिन एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले वह राजस्थान के भरतपुर में भी इसी कंपनी में काम कर रहा था।
उसी कंपनी की नई ब्रांच खुली तो उसकी पोस्टिंग हाथरस में हो गई। हम दोनों उससे मिलने ही आए थे। रवि की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार वाले रवि की मौत के कारणों को लेकर संशय में हैं। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर कुछ लोगों से बात कर उसके काम के बारे में जानकारी जुटा रही है।