Up News: यूपी के फतेहपुर में बंद कमरे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था। बिजली विभाग के कर्मचारी जब बिजली का तार बदल रहे थे, तभी उन्होंने घर के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक रोड पानी मोहल्ले में रहने वाले लल्लू सोनी के बंद घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। बिजली विभाग के कर्मचारी तार बदल रहे थे।
उसी समय एक लाइनमैन जब बंद कमरे के पास तार बदल रहा था, तो उसने दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गृहस्वामी लल्लू सोनी को बुलाया और दरवाजे का ताला खोलकर अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए। शव पर कीड़ों ने हमला कर दिया था दुर्गंध के कारण सभी लोग बाहर निकल आए। कुछ देर बाद जब दुर्गंध कम हुई तो पुलिस कर्मियों को कमरे में मृत पड़े अज्ञात युवक के गले में चाकू फंसा हुआ मिला। चेहरे पर तेजाब डाला हुआ था, जिससे चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था और शरीर पर कीड़े पनपने लगे थे।
जांच में जुटी तीन टीमें बंद कमरे में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि बंद मकान के अंदर शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के गले में चाकू फंसा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।