Up News: एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनाबाली गाँव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 वर्षीय किशोर का शव धान के खेत में मिला। मृतक की पहचान पिंटू (16) के रूप में हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।आज सुबह खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे। एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ जलेसर, एसएचओ, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने गहन जाँच की। मृतक पिंटू के चेहरे पर मिले चोट के निशान से मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है। हालाँकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।