Up News: हिंडन नदी के पुल से लटके मिले युवक और नाबालिग लड़की के शव,जांच जारी
Up News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में हिंडन नदी के क्रॉसिंग पुल पर एक युवक और नाबालिग लड़की के शव रस्सी से बंधे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक युवक बालिग था जबकि लड़की नाबालिग थी। कथित तौर पर दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस मामले में 'ऑनर किलिंग' की भी आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर में पुल से लटके मिले युवक और नाबालिग लड़की सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि बुधवार को जंग लमे महेशपुर में ग्रामीणों ने हिडन नदी पर बने गंगनहर क्रॉसिंग पुल पर एक युवक और नाबालिग लड़की के शव लटके हुए देखे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और उनकी पहचान शुरू कर दी। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे माना जा रहा है कि लड़का और लड़की इसी मोटरसाइकिल से यहां पहुंचे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा: पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोटरसाइकिल के जरिए चंद घंटों में ही दोनों शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी। मृतक युवक रवि 24 वर्ष और युवती 17 वर्ष की थी। युवक और युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। जैन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।