UP News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक टेंपो पलट गया। घायल टेंपो चालक को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बासित नगर निवासी विनय पुत्र रामनरेश टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता रामनरेश के मुताबिक एक सिपाही ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे का टेंपो पलट गया है। जब वह पिपरिया पुल के पास पहुंचे तो उनका बेटा बेहोशी की हालत में घायल पड़ा था।
मंगलवार रात परिजनों ने विनय को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह 8:00 बजे डॉ. अनुज पाल ने बताया कि ऑटो चालक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।