UP News: हादसा, बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा

Update: 2025-02-12 05:37 GMT
UP News: सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बस ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास मंगलवार शाम सात बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया। घटना शाम करीब सात बजे हुई।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बोदला के लाल मस्जिद निवासी शाहिद उर्फ ​​शेरू और उसकी पत्नी जीनत स्कूटी पर गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए सिकंदरा की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जीनत गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति शाहिद भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस और स्कूटर को हटवाकर सड़क खुलवाई। इसके बाद ही यातायात बहाल हो सका। परिजनों में कोहराम मच गया।
Tags:    

Similar News

-->