UP News: करंट आ जाने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत, एक झुलस

Update: 2025-05-28 01:38 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में टिन की छत वाले मकान में करंट आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रमाशंकर यादव ने बताया कि पंडितपुरवा निवासी हशिमा बेगम (50) के टिन की छत वाले मकान में जिस केबल से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी वह बीच में किसी स्थान पर कटी हुई थी, जिससे टिन शेड में करंट आ गया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम घरेलू काम करते समय हशिमा का हाथ टिन शेड के पाइप से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर पाइप से चिपक गई।
पड़ोसी बचाने गए, 2 की मौत और एक घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि हशिमा के चिल्लाने पर पड़ोसी सलमान (17) और संतराम कश्यप (20) बचाने आए। पुलिस के अनुसार, हसीमा और सलमान की बिजली का झटका लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतराम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Tags:    

Similar News