यूपी चुनाव : पुष्कर सिंह धामी उतारेंगे योगी का कर्ज, जानें क्या है मामला
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाएंगे.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Elections-2022) का मतदान खत्म होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाएंगे. बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) समेत कई नेताओं को यूपी में प्रचार के लिए उतारा जा रहा है. चर्चा है कि सीएम धामी स्टार प्रचारक के रूप में यूपी के दौरे पर जा सकते हैं. इसके साथ ही उत्तराखंड बीजेपी की तरफ से 80 कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है, जो यूपी में चुनाव प्रचार और प्रबंधन के काम में यूपी बीजेपी की मदद करेंगे. केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में यह टीम यूपी जाएगी.