UP Crime: महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या

Update: 2025-03-21 00:38 GMT
UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलीहाबाद इलाके में 32 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या की रहने वाली महिला वाराणसी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बाद चिनहट में अपने भाई के घर जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के मुताबिक, उसने बुधवार सुबह आलमबाग से एक ऑटोरिक्शा किराए पर लिया था, लेकिन वाहन का चालक उसे मलीहाबाद की ओर ले गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमलेश कुमार दीक्षित ने गुरुवार को बताया, "महिला के भाई ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसके लापता होने की सूचना दी थी। उसने अपने भाई के साथ अपनी लाइव लोकेशन साझा की थी, उसे संदेह था कि ऑटोरिक्शा चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि जब उसकी आखिरी लोकेशन मलीहाबाद के पास थी, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। डीसीपी ने बताया कि महिला मलीहाबाद के मोहम्मद नगर तालुकदारी के पास आम के बाग में बेहोशी की हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया, "भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की
संबंधित
धाराओं के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग एसएचओ कपिल गौतम, सब इंस्पेक्टर राम बहादुर, कमरुज्जमा, शिव नंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News