UP Crime: पोल्ट्री फार्म के चौकीदार की हत्या,दहशत का माहौल

Update: 2025-04-22 01:37 GMT

UP Crime: जिले के जामो थाना अंतर्गत अल्प का पुरवा गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. जहां बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार शिवम कोरी की गला रेतकर हत्या कर दी. चीख-पुकार सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चौकीदार को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल गांव में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है. जानकारी के मुताबिक अल्प का पुरवा गांव निवासी रितेश सिंह का पोल्ट्री फार्म है|

गांव निवासी शिवम कोरी उनके फार्म पर चौकीदारी का काम करता था. इसके अलावा वह खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे शिवम पोल्ट्री फार्म पर सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाश पहुंचे और शिवम के गले पर डंडे से हमला कर दिया और उसे मरा समझकर वहां से भाग गए। कुछ देर बाद जब परिजन पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो शिवम को खून से लथपथ देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शिवम को जामो सीएचसी पहुंचाया जहां कुछ देर बाद शिवम की मौत हो गई।

हत्यारों ने घटना को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया कि शिवम का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शिवम के परिजन भी काफी गुस्से में हैं। सूत्र बता रहे हैं कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

Tags:    

Similar News