शुरू हो गई डाकघरों में तिरंगे की बिक्री

मेरठ।

Update: 2022-08-05 07:30 GMT

   प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मेरठ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डाकघरों में तिरंगे की बिक्री शुरू हो गई है। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधि डाकघरों से तिरंगा खरीद रहे हैं।

प्रवर अधीक्षक डाकघर अनुराग निखारे ने बताया कि फिलहाल मेरठ और बागपत के चार मुख्य डाकघरों में तिरंगे की बिक्री शुरू की गई है। यहां पर 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध है। मेरठ में सिटी और कैंट प्रधान डाकघर तथा बागपत जिले में बागपत और बड़ौत प्रधान डाकघरों में बिक्री कराई जा रही है। शुक्रवार को व्यापारी नेता विपुल सिंघल ने घंटाघर स्थित शहर मुख्य डाकघर से तिरंगा की खरीद की। इसके अलावा कैंट डाकघर में प्रवर अधीक्षक डाक अनुराग निखारे ने कहा कि तिरंगों की बिक्री शुरू हो गई है। यहां राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरदार सरबजीत सिंह कपूर ने तिरंगे खरीदे।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->