सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बेलड़ा जुनारदार के पास थार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गोल चक्कर के निकट थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर पलट गई। वाहन में सवार सभी पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। चालक हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा का उपचार चल रहा है।
Tags: