Sonbhadra : मजदूर ने पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या

Update: 2025-03-19 02:13 GMT
Sonbhadra सोनभद्र: स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक मजदूर ने ओवरहेड पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। कूदने से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 8 कॉलोनी निवासी असगर अंसारी का बेटा सगीर (20) ओबरा-सी परियोजना में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी से घर आया। इसके बाद वह अपनी साइकिल लेकर निकल गया। वह पास में स्थित करीब 60 फीट ऊंची ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने जेब से फोन निकाला और पत्नी से बात की। इसके कुछ देर बाद ही वह नीचे कूद गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उसे रोकने का प्रयास करते रहे। टंकी से कूदने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता असगर अंसारी के मुताबिक सगीर की शादी 24 फरवरी को हुई थी। उसकी पत्नी फिलहाल झारखंड में अपने मायके में है। वह अपनी पत्नी को घर बुलाना चाहता था। घटना से परिवार के लोग अवाक हैं।
Tags:    

Similar News