Mathura: स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी मथुरा से जो कि लगातार जरूरतमंदो की सेवा का कार्य कर रही है हर बहन-बेटी को सशक्त, मजबूत बनाने के लिए एस.एफ सोसाइटी हर संभव प्रयास करती है। किसी गरीब की मदद करनी हो या किसी बेटी की शादी करानी हो, सदैव ही इस नेक कार्यो के लिए आगे रहती है। सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा जी ने बताया एस.एफ एनजीओ द्वारा चल रहे प्रोजेक्ट लाडो के तहत आज तेल मिल वाली गली , छगनपुरा,मथुरा में रहने वाली बेटी का कन्यादान किया गया और बताया की सामाजिक परिवेश में एक-दूसरे की मदद करना हमारी परंपरा में शामिल है। जब इसकी जानकारी मिली तो सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य तुषार बंसल जी ने सदस्यों के साथ उस बहन के घर पहुँचकर शुभ विवाह हेतु योगदान में उनके उपयोगी सभी महत्वपूर्ण वस्तुओं में जैसे दावत के लिए राशन का सामान, पायल, बिछिये, मिक्सी, पंखा, 5 बर्तन,स्टील की टंकी , गैस स्टोव, प्रैस, श्रृंगार का सामान, 7 साड़ियां, 2 जोड़ी लड़के के कपड़े, 1 बेडशीट, कंबल, ट्राली बैग ,इलेक्ट्रॉनिक केटल,और कुछ गिफ्ट और जरूरत का सामान एवं योगदान के रूप में कुछ रुपये नगद भेंट कर उनकी सहायता की एवं हर संभव मदद करने का आश्वाशन भी दिया। पियूष बंसल जी ने कहा कि कन्यादान करना सबसे बड़ा महादान है। एक जरूरतमंद व्यक्ति की बेटी की शादी करके बहुत बड़ा पुण्य कमाया जाता है।
हर बहन-बेटी तक मदद पहुँचना ही इस संस्था का कार्य है जिसे ये लोग पूर्ण लगन एवं मेहनत से कर रहे है एवं समाज में एक बेहतर संदेश दे रहे है और कहा की आगे भी यह संस्था बहन-बेटियों की मदद करती रहेगी और बेटियों को मजबूत बनाती रहेगी और अपील की "स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी मथुरा के साथ जुड़कर सभी व्यक्ति इस नेक मुहिम में संस्था का साथ दे और गरीब एवं असहायों की मदद के लिए आगे आये। संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजन गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि कन्यादान की सूचना संस्था के पास 2 महीने पूर्व आ जाती है जिसे संस्था के सदस्य द्वारा सुनिश्चित करने के बाद सभी के सहयोग से लाडो का कन्यादान किया जाता है, हर किसी बेटी के पिता का अटूट सपना होता हैं कि वह अपनी बेटी का विवाह बढ़े ही हर्षोल्लास से करे पर कुछ भाईयों की स्थिति ठीक ना होने के कारण वह उस विवाह को अच्छे से नहीं कर पाते हैं और अपनी उम्मीदों को दवा देते हैं पर हम बहुत भाग्यशाली हैं जो ईश्वर ने हमें ऐसा सौभाग्य दिया जो हम और हमारी संस्था उन भाइयों की बेटी के विवाह मे उनका सहयोग कर पा रहे हैं। अंत में दिशा इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर शिखा बंसल जी ने बहन के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए सभी सदस्यों एवं सहयोग कर्ताओं की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें दी। आज के इस शुभ कार्यक्रम में बहुत लोगों का सहयोग ।।