संत कबीर नगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद चौकी काँटे अन्तर्गत मुण्डेरवा – काँटे मार्ग पर बूधाखुर्द मे टेम्पो व रोडवेज बस के मध्य टक्कर हो गई जिसमें 03 लोग मौके पर मृत्यु हो गयी तथा 04 लोग घायल हो गए है, घायलो को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय जनपद संतकबीरनगर भिजवाया गया है, दवा इलाज के दौरान 01 घायल की मृत्यु हो गयी है। इस सडक दुर्घटना मे कुल 04 लोगो की मृत्यु हो गयी है। घटनास्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्तरुप से किया गया है।

साथ ही जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर पहुंचकर घायलो की स्थिति का जायजा लिया गया हैं। 03 घायलो के बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद

Tags: