Rampur: आलू के खेत में युवक का शव मिला, फैली सनसनी

Update: 2025-02-20 06:01 GMT
Rampur रामपुर: आलू के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव रावण पट्टी निवासी महेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र यशपाल वेल्डिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से ढकिया क्षेत्र में आया था।
इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, गुरुवार को उसका शव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर आलू के खेत में मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है। मौके पर यशपाल की साइकिल भी पड़ी है।
Tags:    

Similar News