Raebareli रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर में कूद गया। पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। 24 घंटे बाद, किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को बछरावां थाना क्षेत्र के देवपुरी के पास शारदा नहर में एक 17 वर्षीय किशोर मोबाइल पर बात करते हुए कूद गया। उसके नहर में कूदने की सूचना आसपास जानवर चरा रहे लोगों ने परिवार को दी।
परिवार के अनुसार, किशोर विजय शुक्ला पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार शुक्ला, उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी कायस्थान टोला बछरावां, बुधवार शाम को तैयार होकर कपड़े आदि पहनकर घर से निकला था। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और किशोर की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक किशोर की तलाश जारी रही।
गुरुवार सुबह से ही किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नहर का बहाव कम करवा दिया है। लगातार तलाश के बाद घटना के करीब 24 घंटे बाद किशोरी का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस और परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजन बदहवास और रो-रोकर बेहाल हैं।