Raebareli रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना बछरावां क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे से शव लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना पुलिस को दी गई। मृतक युवक राकेश कुमार (26 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर निवासी बरनाया थाना समथर जिला झांसी पिछले आठ वर्षों से बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली गांव में विजेंद्र सिंह के मकान में अपने बड़े भाई रवि कुमार और भाभी के साथ किराए पर रह रहा था और गोलगप्पे बेचने का व्यवसाय करता था।
शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। परिजन स्थिति देखकर दंग रह गए। युवक का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बछरावां एसओ राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags: