Prayagraj प्रयागराज: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मुस्तफा कॉम्प्लेक्स के पीछे झुग्गियों में बीती रात दो बजे लगी भीषण आग में कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग बुझाने के लिए दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे|