भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों के छुड़ाए पसीने

Update: 2023-05-20 14:10 GMT

शामली: शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों में भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। गत दिवस आई तेज आधी के कारण विद्युत फाल्ट कई स्थानों पर शुक्रवार को भी ठीक नही हो सका। ओवरलोडिंग के चलते दिनभर बिजली के कट लगते रहे। पारा बढ़ने से पंखे, कूलर भी गरम हवा फेंकने लगे हैं। शहर में भी कई-कई घंटे तक बिजली कटौती से आम नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई दिन से उमस भरी गर्मी होने के बीच दिन और रात का पारा 41 और 26 डिग्री सेल्सियस स्थिर हो गया है। शुक्रवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने लगी और दिन का तापमान बढ़ता चला गया। दोपहर तीन बजे बाद दिन का 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गर्म हवाएं चलने से दिन में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर अंगोछा बांधकर और महिलाएं कपडे से मुंह ढककर चल रही थीं। गर्मी के चलते सुबह दस बजे से तीन बजे तक सड़क पर चलना दूभर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मानसून आने के तक गर्मी से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Tags:    

Similar News