Muradnagar: ठेके से शराब लाने से मना करने पर दो लोगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा

Update: 2025-03-01 09:46 GMT

मुरादनगर: हिसाली गांव मार्ग पर ठेके से शराब लाने से मना करने पर दो लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर युवक को घायल कर दिया।

धेदा गांव निवासी मोहित कुमार डयूटी से घर आ रहे थे। वह हिसाली मार्ग पर एक परचून की दुकान से सामान लेने के लिए रुके। आरोप है कि इसी बीच मोनू और इंद्रपाल ने मोहित से शराब लाने को कहा, मोहित ने शराब लाने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर मोहित को घायल कर दिया। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि मामले में मोहित के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News