जलवायु प्रवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari को लिखा पत्र

Update: 2024-08-31 11:14 GMT
Gonda गोण्डा। केंद्रीय विदेश, पर्यावरण, वन और जलवायु प्रवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया किगोण्डा-अयोध्या हाइवे के दिन बहुरने जा रहे हैं। जल्द ही इस मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित किया जायेगा। इस मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी गयी है। उन्होंने इस मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव और दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे फोरलेन मार्ग में परिवर्तित करने की आवश्यकता बताई है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री की इस पहल के बाद अब इस सड़क के नए सिरे से बनने की उम्मीद जगी है।
गोण्डा से अयोध्या तक 50 किमी लंबी यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के तौर पर जानी जाती है और काफी व्यस्त सड़को में से एक है। यह सड़क बहराइच श्रावस्ती और बलरामपुर को अयोध्या समेत बस्ती गोरखपुर हाइवे से जोड़ती है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण हैं। वर्ष 2004 में इस सड़क का निर्माण टू लेन मार्ग के रूप में हुआ था लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं।
वहीं वाहनों की बढ़ती आवाजाही से इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोग काफी समय से इस सड़क को फोरलेन मार्ग में परिवर्तित करने की मांग कर रहे हैं। अब केंद्रीय विदेश, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस सड़क की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है।
राज्यमंत्री ने सडक परिवहन मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि गोण्डा से अयोध्या को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग- 330 एक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण राजमार्ग है। इस मार्ग पर गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, नेपाल आदि जगहों से अधिक संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। यह मार्ग मंडल मुख्यालय गोंडा को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती, पृथ्वीनाथ मंदिर, दुःखहरण नाथ मंदिर और अयोध्या धाम को भी जोड़ता है।
इस कारण मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन का भी अत्याधिक दबाव रहता है। चूंकि यह 50 किमी लंबा मार्ग मात्र 7 मीटर चौड़ा है इसलिए इस इस मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है तथा अक्सर सड़क दुर्घटना भी घटित होती है। इसलिए इस मार्ग को 4 लेन में चौड़ीकरण और सुदृढीकरण किये जाने की सख्त आवश्यकता है। उन्होने केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री से इस मार्ग को फोरलेन मार्ग में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है ताकि इस मार्ग का निर्माण भी यथाशीघ्र हो सके और सुगम यातायात का लाभ जनता को मिल सके।
Tags:    

Similar News

-->