छत्तीसगढ़

बच्ची को तेंदुए ने मारा, खेल रही थी गली में

Nil dhankar
31 Aug 2024 2:12 PM IST
बच्ची को तेंदुए ने मारा, खेल रही थी गली में
x
छग

धमतरी dhamtari news। तेंदुए ने धमतरी जिले में 3 वर्षीय मासूम बालिका को मार डाला। वनांचल के गांव में घुसकर घर के बाहर गली में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के द्वारा बीच बचाव कर तेंदुए से बच्चे को छुड़ाया गया। पर तब तक बच्ची की मौत हो गई थी इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। Dhamtari district

पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा, खुदूरपानी भैंसामुड़ा पंचायत का है। जहां 3 वर्षीय बच्ची नेहा पिता संतोष कुमार बीते शाम 6:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तब जंगल से आकर गांव में घुसे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को जबड़े में दबाकर तेंदुआ लेकर भागने लगा। गांव वालों ने देखा तो लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया। जिससे तेंदुआ की बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया। पर तेंदुए के जबड़े से छूटते तक बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। Leopards


Next Story