छत्तीसगढ़

महिंद्रा बस में रेप, रायपुर में ड्राइवर निकला दरिंदा

Nilmani Pal
31 Aug 2024 2:26 PM IST
महिंद्रा बस में रेप, रायपुर में ड्राइवर निकला दरिंदा
x

रायपुर raipur news। रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। Bhatgaon Bus Stand

इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।

इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

Next Story