लखनऊ शहर को नए साल में छह नए फ्लाईओवर की सौगात, मिलेगी जाम से निजात

नववर्ष में राजधानीवासियों को छह नये फ्लाईओवर व ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। साथ ही छह नये ओवरब्रिज का निर्माणकार्य शुरू होगा।

Update: 2022-01-01 06:22 GMT

फाइल फोटो 

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नववर्ष में राजधानीवासियों को छह नये फ्लाईओवर व ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। साथ ही छह नये ओवरब्रिज का निर्माणकार्य शुरू होगा। शहीद पथ-एयरपोर्ट फ्लाईओवर का काम मार्च तक पूरा हो जायेगा। इससे गोमतीनगर, अयोध्या रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालक सीधे फ्लाईओवर पर चढ़कर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहीं वीआईपी लोगों के आने पर कानपुर रोड पर रूट डायवर्जन नहीं करना पड़ेगा। उधर बीकेटी में चंद्रिका देवी पुल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। उतरेठिया, नगराम रोड, अम्बेडकर विश्वविद्यालय ओवरब्रिज व राजाजीपुरम क्लोवर लीफ जून तक बनकर तैयार हो जाएगा।

सेतु निगम के एमडी योगेश पवार ने बताया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर बनने से राजधानी की करीब 10 लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अनूपगंज और मोहनलालगंज ओवरब्रिज का निर्माणकार्य अप्रैल से शुरू किया जाएगा। वहीं गोमतीनगर को गोमतीनगर विस्तार से जोड़ने वाला भरवारा और दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज का निर्माणकार्य शुरू किया जाएगा।
इन फ्लाईओवर/ओवरब्रिज का होगा लोकार्पण
- नगराम रोड ओवरब्रिज
- उतरेठिया ओवरब्रिज
- अम्बेडकर विवि ओवरब्रिज
- चंद्रिका देवी पुल
- एयरपोर्ट फ्लाईओवर
- राजाजीपुरम क्लोवर लीफ
इन ओवरब्रिज का निर्माणकार्य शुरू होगा
- खुर्रमनगर फ्लाईओवर
- आईआईएम रोड फ्लाईओवर
- अनूपगंज ओवरब्रिज
- मोहनलालगंज ओवरब्रिज
- भरवारा ओवरब्रिज
- दिलकुशा ओवरब्रिज
Tags:    

Similar News

-->