Lucknow: आंधी बारिश के बाद सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश

"अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश"

Update: 2025-04-10 05:54 GMT

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ही मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह बारिश हुई है। मौसम पूरी तरीके से बदल गया है। आसमान में बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया।

Tags:    

Similar News