प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ की निकली विश्राम यात्रा, बीमार पड़ने से 15 दिन करेंगे आराम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ की भव्य विश्राम यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई।

Update: 2022-06-15 04:46 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ की भव्य विश्राम यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। सत्ती चौरा राम वाटिका से शुरू हुई यात्रा में भगवान जगन्नाथ का जयकार होता रहा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया गया। श्रीकृष्ण, बलदेव, गणेश जी, गरुड़, शेषनाग और सुदामा की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने विधिविधान से भगवान जगन्नाथ की आरती, पूजन किया। समिति के अध्यक्ष गोवर्द्धन दास गुप्ता ने बताया कि भगवान प्रतिकात्मक रूप से अब 15 दिन बीमार होकर विश्राम करेंगे। इस दौरान काढ़ा का भोग लगेगा। संयोजक बसंत लाल आजाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, कुमार नारायण ,राम चंद्र पटेल विजय वैश्य ,राजेश केसरवानी, कृष्ण भगवान केसरवानी, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।
मंदिर के पुजारी भगवान को स्वस्थ करने के लिए औषधियों से बना काढ़ा अर्पित करेंगे। स्वस्थ होने पर एक जुलाई को भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अब 15 दिनों तक उनके दर्शन-पूजन पर प्रतिबंध रहेगा। दारागंज स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान को स्नान करवाकर विश्राम कराया। श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव में भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र व देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान करके विधि-विधान से पूजन हुआ।
Tags:    

Similar News