बाराबंकी में आसमान छू रहे हैं नींबू के दाम, डंडा लेकर रखवाली कर रहे हैं दुकानदार
देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने पहले ही आम जनता का तेल निकाल कर रखा है.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के बढ़ते दामों ने पहले ही आम जनता का तेल निकाल कर रखा है. वहीं भीषण गर्मी में एक मात्र सहारा माने जाने वाला नींबू (Lemon Price Hike) भी अब लोगों को राहत देने का काम नहीं कर रहा बल्कि नींबू का नाम आते ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं. नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं. बीते कुछ दिनों से नींबू के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो नींबू कुछ दिन पहले तक सौ रुपए किलो बिक रहा था, आज उसकी कीमत लगभग 300 रूपए किलो और कहीं तो इसे भी ज्यादा हो गई है. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में स्थिति ये है कि यहां तो एक नग नींबू 10 रुपए का तक का बिक रहा है. ऐसे में यहां नींबू बेचने वाले दुकानदार अब डंडा लेकर अपने माल की सुरक्षा कर रहे हैं.