Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार सुबह एक दुखद घटना घटी। मंदिर के सेवादार 45 वर्षीय हरपाल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंदिर परिसर में ही हुई, जिससे हड़कंप मच गया। सेवादार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। गांव लाल्हापुर निवासी हरपाल करीब 20 साल से प्राचीन शिव मंदिर में सेवादार था।
वह मंदिर की पूजा-अर्चना और साफ-सफाई में मदद करता था। सोमवार सुबह आरती के बाद करीब पांच बजे मंदिर खुला तो करीब छह बजे हरपाल पानी लेने शिव मंदिर के ठीक सामने पानी की टंकी पर गया। टंकी में करंट प्रवाहित हो रहा था। उसे छूते ही उसे करंट लग गया। उसे तुरंत गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।