Kanpur: बालकनी का स्लैब गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Update: 2025-09-04 03:06 GMT
Kanpur कानपुर: चमनगंज थाना क्षेत्र के आनंदबाग में बुधवार दोपहर बालकनी की स्लैब गिरने से मलबे में दबकर शारदानगर कच्ची बस्ती निवासी आशु पासवान (18) की मौत हो गई। हादसे में वहां काम कर रहे दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए। मृतक आशु के भाई राजकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर वह कॉलोनी में था। आरोप है कि इसी दौरान छपरा पुलिया निवासी ठेकेदार उसके भाई को काम के लिए आनंदबाग स्थित साइट पर ले गया था। उसके साथ उसी कॉलोनी के निवासी सागर पासवान और छोटू भी गए थे। आरोप है कि जर्जर स्लैब तोड़ने से मना करने पर ठेकेदार ने आशु को ऊपर चढ़ा दिया।
वह दो अन्य लोगों के साथ काम शुरू ही किया था कि हथौड़े के वार से स्लैब गिर गया। हादसे में आशु की मौत हो गई। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि डॉ. एचएम अधौलिया के भाई ने अपने हिस्से का मकान 1.20 करोड़ रुपये में बेचा था। ठेकेदार इसका निर्माण करा रहा था। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Tags:    

Similar News