पति ने दिया तीन तलाक : मुकदमा दर्ज

Update: 2022-06-22 10:02 GMT

जनता से रिश्ता : थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत एडीएम कंपाउंड निवासी महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली महिला का जमालपुर निवासी मौ.ताबिश से निकाह आठ जनवरी 2020 को हुआ था। महिला का आरोप है कि दहेज व एक अन्य महिला को लेकर ससुराल में उसको शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। आरोप है कि देवर व बहनोई ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की है। आरोप है कि छह फरवरी को मौ.ताबिश ने उसको छह माह के अपने बेटे के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने जब अपने सास-ससुर से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने उसकी एक न सुनी। पीड़िता ने शिकायत महिला थाना में की थी। वहां मुकद्दमा दर्ज कराया था। बीते माह आठ मई को मौ.ताबिश 4-5 लोगों के साथ महिला के घर आया और महिला को साथ रखने की बात कही। लेकिन उसने शर्त रखी कि दूसरी महिला से वह अपना नाता खत्म नहीं करेगा।जिस पर महिला राजी नहीं हुई। आरोप है कि इस पर मौ.ताबिश गुस्से में अपना आपा खो बैठा और महिला को बुरा भला कहते हुए तीन बार में तीन तलाक तलाक दे गया। पीड़िता ने थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->