Ghaziabad: युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-06-12 09:27 GMT

गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र के विवेकानंद नगर में बुधवार को फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि विवेकानंद नगर निवासी कमल किशोर (38) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस दौरान उनके पिता बसंत बल्लभ और उनकी मां पहली मंजिल पर थे, जबकि कमल किशोर की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थीं। कमल किशोर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे।

Tags:    

Similar News