Firozabad: गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, संपत्ति पर शिकंजा

Update: 2026-03-25 19:52 GMT

फिरोजाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गैगस्टर के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही में थाना सिरसागंज पुलिस ने तीन बदमाशों की 96 लाख 63 हजार रू. की सम्पत्ति कुर्क करते हुए जब्ती करण की कार्यवाही की है। कुर्क की गई सम्पत्ति की कीमत सवा करोड़ रू. बताई गई है।

थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने गैंगस्टर के अभियुक्त चौब सिंह पुत्र राजवीर सिंह, भूरईया उर्फ कुलदीप पुत्र राजवीर सिंह, श्रीदयाल उर्फ शंकर दयाल पुत्र राजवीर सिंह निवासीगण सौथरा रोड सिरसागंज की 96 लाख 63 हजार की चल-अचल सम्पत्ति कुर्क की गई है। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मुनादी कराते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है।

Tags:    

Similar News