Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: विद्युत उपकेन्द्र कुबेरस्थान अन्तर्गत ग्रामसभा पिपराजटामपुर में रविवार की देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से विद्युत पोल टूटकर लटक गया है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुयी है।इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की बीती रात नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने ठोकर मार दिया जिसके चलते पोल टूटकर लटक गया।आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तबतक चाक वाहन लेकर फरार हो गया।मौके पर टूटकर लटका हुआ पोल केबल के सहारे टिका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है।ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी हुयी है।ग्रामीणों ने बताया कि जेई को सूचना देने पर उन्होंने कहा कि नया पोल लगाया जायेगा।
Tags: