आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा के प्रभारी मंत्री हैं। वह बृहस्पतिवार को आगरा आ रहे हैं।

Update: 2022-05-05 05:16 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा के प्रभारी मंत्री हैं। वह बृहस्पतिवार को आगरा आ रहे हैं। ताजनगरी की जिला विकास योजना को उनसे बजट की आस है। पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जिले के प्रभारी थे। उन्होंने जिला विकास योजना के तहत 510 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए थे। महज 58 करोड़ रुपये मिले। पुल, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा सहित 28 विभाग खाली हाथ रह गए। इस बार बजट मिल जाए तो विकास की बाट जोह रही योजनाओं को रफ्तार मिल जाए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 2.0 सरकार में सभी मंत्रियों को 100 दिन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। एक-एक जिले की कमान सौंपी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को आगरा आ रहे हैं। उन्हें आगरा का प्रभार मिला है।
दो साल से थमा है विकास का पहिया
दो साल से कोरोना के कारण विकास का पहिया थम गया है। जिसे रफ्तार देने की चुनौती है। रबर डैम को नीरी से स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पांच साल पहले शिलान्यास कर चुके हैं। ऐसे में रबर डैम की उम्मीद बंधी है। फंड दिलाने की चुनौती है। हैलीपैड, आईटी सिटी योजना अधूरी है। ऐसे में शहर को उपमुख्यमंत्री से विकास की आस है।
दो दिन शहर में रहेंगे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक दो दिन शहर में रहेंगे। विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।
ये है कार्यक्रम
10.50 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन
11.15 बजे मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यों का निरीक्षण
11.35 बजे धमौटा में विद्यालय का निरीक्षण
12.00 बजे कौलारा कलां में गोशाला निरीक्षण
12.25 बजे मेवली खुर्द में जन चौपाल
12.55 बजे लौटकर सर्किट हाउस आएंगे
1.50 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
3.10 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
3.50 बजे विकास भवन में समीक्षा बैठक
5.25 बजे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम निरीक्षण
5.40 बजे पीएम आवास लाभार्थियों से संवाद
6.00 बजे मोहनपुरा बस्ती में पीएम आवास निरीक्षण
6.40 बजे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।


Tags:    

Similar News