युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-07 12:06 GMT
गोंदलामऊ (सीतापुर)। थाना संदना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कस्बे के जमलापुर निवासी महेंद्र (20) का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। उसके भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों ने हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है। शिवकुमार ने बताया कि महेंद्र पर आरोपियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बुधवार को विवाद किया था। मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसी रंजिश को मानते हुए सभी विपक्षियों ने मिलकर भाई महेंद्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
Tags:    

Similar News

-->