कानपुर में हिजाब को लेकर विवाद, जय श्री राम के नारे भी लगे

Update: 2022-02-20 14:25 GMT

कानपुर की आर्यनगर विधानसभा में रविवार दोपहर सिविल लाइंस में हडसन स्कूल पोलिंग बूथ पर हिजाब उतारने को लेकर बवाल हुआ। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वोट डालने गई तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे नकाब हटाने को कहा। उन्होंने चेहरे से नकाब हटाया तो उनसे बुर्का हटाने के लिए भी कहा। इसके बाद महिलाएं भड़क गईं। वह बिना वोट डाले ही वहां से चली आई। हंगामा होने के चलते पुलिस मौके पर पहुंचीं। रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

उधर, किदवई नगर विधानसभा में तनाव को देखते हुए BJP प्रत्याशी महेश त्रिवेदी और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर को पुलिस ने फिलहाल नजर बंद कर दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में उनके कार्यालय पहुंचा दिया गया है। इसके साथी दोनों प्रत्याशियों के साथ पुलिस का भारी फोर्स लगा दिया गया है। उनकी एक एक मूवमेंट और गतिविधि पर पुलिस फोर्स की पल-पल निगरानी रहेगी।

इसी बीच महाराजपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कानपुर की 10 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 53.42% वोटिंग हुई है।

Tags:    

Similar News

-->