Baraut.बड़ौत। तहसील पहुंचे पार्षद ने एसडीएम मनीष कुमार यादव को बताया कि उनके वार्ड के मोहल्ला गांधी रोड पर दो राशन डीलर उपभोक्ताओं को राशन वितरित करते हैं। उनका आरोप है कि डीलर राशन वितरण में धांधली कर रहे हैं। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने उनसे की थी।शिकायत मिलने पर पार्षद ने दोनों राशन डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद वितरण में धांधली जारी है।

पार्षद का कहना है कि राशन कार्ड में दर्ज कुल यूनिटों में से एक यूनिट कम राशन उपभोक्ता को दिया जा रहा है।विरोध करने पर राशन डीलर ऐसा करने के लिए ऊपर से निर्देश का हवाला देते हैं। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को पूरी यूनिट का राशन देने की मांग की। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी।


Tags: