उत्तर प्रदेश

कार Factory में 500 मीटर तक टक्कर मारकर भागा, बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार

Ashish verma
30 May 2025 9:42 PM IST
कार Factory में 500 मीटर तक टक्कर मारकर भागा, बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार
x
कार Factory में 500 मीटर तक टक्कर मारकर भागा

Greater Noida.ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 थाना क्षेत्र के पिथरी गोल चक्कर के पास कार सवार दो लोगों ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने खुद को बचाने के लिए छलांग लगा दी और कार के बोनट पर चढ़ गया। इसके बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी को बोनट पर बैठाकर पांच सौ मीटर तक तेज गति से कार चलाते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को परीचौक पर पकड़ लिया। टीआई प्रफुल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पिथरी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। यथार्थ अस्पताल की तरफ से एक ऑल्टो कार तेज गति से आती दिखाई दी। इसमें दो युवक सवार थे। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

कार चालकों ने रुकने की बजाय ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जीत राम को टक्कर मारकर घसीटने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। बीटा 2 थाना पुलिस परीचौक पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान चिपियाना बुजुर्ग निवासी हिमांशु और झारखंड के कोडरमा जिले के भरकच्चो थाने के नवाड़ी गांव निवासी अमन के रूप में हुई है। बीटा 2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गलत तरीके से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


Next Story