उत्तर प्रदेश

Share बाजार में 2 करोड़ की हिस्सेदारी घोटाले में 6 गिरफ्तार

Ashish verma
30 May 2025 9:36 PM IST
Share बाजार में 2 करोड़ की हिस्सेदारी घोटाले में 6 गिरफ्तार
x
2 करोड़ की हिस्सेदारी घोटाले में 6 गिरफ्तार

Bijnor.बिजनौर। पुलिस ने रिटायर्ड नेवी अफसर से दो करोड़ की ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना दुबई से पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था। आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये, आठ मोबाइल, लैपटॉप और पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपियों के खातों में 17 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। आरोपी शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते हैं। ये है पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रिटायर्ड नेवी अफसर भूपेंद्र सिंह ने एक मई को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जालसाजों ने ग्रो एप बनाकर भूपेंद्र सिंह को व्हाट्सएप से जोड़ा था। वह पहले से इसमें ट्रेडिंग कर रहे हैं। आरोपियों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे दो करोड़ आठ लाख रुपये ठग लिए। भूपेंद्र ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई गंवा दी।

इस मामले में साइबर और स्वाट टीम ने गुरुवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के होटलों में बैठकर ऑनलाइन ठगी करते हैं। फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खुलवाते हैं। ठगी की रकम एकत्र होने के बाद खाते बंद करा देते हैं। रकम को विदेशी खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। इनके तीन साथी चार्ल्स, शमीम और एरीस हांगकांग और दुबई में बैठकर पूरा नेटवर्क चलाते हैं। आरोपियों के पास से तीन लाख की नकदी, आठ मोबाइल, दो लैपटॉप, वेबकैम, चेक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के खातों में पीड़ित के 17 लाख फ्रीज कराए गए। जालसाजों के खातों से दो लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीम में स्वाट प्रभारी सचिन मलिक, विवेक तोमर आदि शामिल रहे।

17 लोगों से की जा चुकी है ठगी अब तक की जांच में पता चला है कि देशभर में 17 लोगों से ठगी की जा चुकी है। करोड़ों रुपये ठगे जाने का अनुमान है। पुलिस साइबर जालसाजों की अगली कड़ी की तलाश कर रही है। फरार तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पूरा राज खुलेगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियागिरफ्तार अभियुक्तों में नासिर अली पुत्र अकबर अली निवासी चौहार बांगर सीलमपुर, दानिश पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी गौतमपुरी थाना भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली, नईम अहमद पुत्र यासीन खान निवासी मोहल्ला नगलिया नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, मोहम्मद रजा हसन पुत्र मकसूदुल हसन निवासी निकट आईआईएम रोड ग्राम मुत्तकीपुर अल्लूनगर डिगुरिया थाना मंडियाऊ लाखन, विराट पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार सिंह निवासी ग्राम जमनावाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद और अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मोहल्ला अली शामिल हैं। खान वार्ड-24 सिद्दीकी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड।


Next Story