उत्तर प्रदेश

Meerut : पेंटर की हत्या का आरोप, गढ़ रोड जाम, दोस्त व 4 जजों पर शक

Ashish verma
30 May 2025 9:25 PM IST
Meerut : पेंटर की हत्या का आरोप, गढ़ रोड जाम, दोस्त व 4 जजों पर शक
x
पेंटर की हत्या का आरोप

Meerut.मेरठ। भावनपुर के राली चौहान-गेसूपुर संपर्क मार्ग पर काली नदी के किनारे पेंटर का खून से लथपथ शव मिला। माथे पर लगी गोली सिर के पिछले हिस्से से पार हो गई। पैरों के पास तमंचा पड़ा मिला।शव से 50 मीटर दूर प्रेमिका की स्कूटी खड़ी थी। पेंटर ने गुरुवार को प्रेमिका से यह स्कूटी छीनी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया।प्रेमिका, उसकी बहन-भाई व एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों को हिरासत में लेने के बाद ही जाम खुल सका।मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना सेक्टर 4 में संजय सैनी का परिवार रहता है। संजय के बेटे तुषार सैनी का पड़ोस में रहने वाले राजू कश्यप की बेटी काजल से प्रेम हो गया।दोनों 2023 में घर से भाग गए थे। फिर एक सप्ताह बाद दोनों को बरामद कर तुषार को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। गुरुवार को तुषार उक्त मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गया था।

उसके बाद तुषार की मुलाकात काजल से शाप्रिक्स मॉल में हुई। उसने काजल को साथ ले जाने की जिद की। काजल ने यूपी-112 और परिजनों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद तुषार काजल की स्कूटी लेकर चला गया। इस बीच काजल के परिजनों ने तुषार के पिता संजय और मां बबीता सैनी के साथ मारपीट की। मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय तुषार सैनी का शव भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान-गेसूपुर संपर्क मार्ग के पास काली नदी के किनारे मिला। माथे पर गोली लगने के बाद सिर के पीछे से गोली निकल गई थी। पैरों के पास तमंचा पड़ा था। स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी। फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मोर्चरी भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उसके बाद तुषार के परिजनों के साथ सराय काजी से बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पर पहुंच गए। मोर्चरी के सामने गढ़ रोड पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। सिविल लाइन, कोतवाली सर्किल की पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। तुषार के परिजनों का आरोप है कि काजल और उसकी बहन कंचन, भाई अंकित और दोस्त मोनू ने मिलकर हत्या की है। प्रदर्शनकारियों की मांग पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सभी नामजद आरोपियों और काजल के पिता राजू और मां बबीता कश्यप को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसके बाद ही भीड़ ने जाम खोला। शाम तक तुषार के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Next Story