- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मास्टर जी के साथ तीन...
मास्टर जी के साथ तीन लोग थे, असलियत जानकर DM ने ली सख्त कार्रवाई

Hathras.हाथरस। तीन शिक्षकों ने फर्जी तरीके से मृतक आश्रित के रूप में दो विद्यालयों में नौकरी हासिल कर ली। अब जिलाधिकारी ने फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोप में बर्खास्तगी के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें ठुलई के दो और कोमरी के इंटर कॉलेज का एक शिक्षक शामिल है। करीब 20 साल बाद तीनों शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।जिले में विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों के मामले कोई नई बात नहीं है। बेसिक विद्यालयों में ही नहीं बल्कि प्रबंधन द्वारा संचालित विद्यालयों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठुलई में कार्यरत सहायक अध्यापक निर्भय कुमार सेंगर और संजय कुमार सेंगर तथा मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कोमरी सासनी में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार सेंगर पर फर्जी तरीके से मृतक आश्रित के रूप में नौकरी पाने का आरोप लगाया था।





