आगरा में आज तिरंगा रैली का शुभारंभ करेंगे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा में होंगे। वह यहां लगभग डेढ़ घंटे तक रुकेंगे।

Update: 2022-08-08 03:42 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा में होंगे। वह यहां लगभग डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से उतरेंगे। यहां से कमिश्नरी चौराहा पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12.15 से 12.25 बजे तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जागरूकता रैली का झंडा दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

दोपहर 12.30 से 12.40 बजे तक मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। मेट्रो ट्रेन का अनावरण, पौधरोपण करेंगे। सीएम योगी दोपहर 12.45 बजे एसएनजे गोल्ड रिजोर्ट में भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
Tags:    

Similar News