रसड़ा बलिया : रसड़ा बलिया क्षेत्र के ग्राम सभा बसतौरा में बृहस्पतिवार को जिला प्रभारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में आजाद समाज पार्टी का एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल प्रभारी डॉक्टर राजकुमार गौतम एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अंश राव वीरू रहे कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माला अर्पण कर किया गया जिसमें बैठक में सैकड़ो ग्रामीण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी करना था बैठक में स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पार्टी को अपना समर्थन दिया और बैठक के दौरान आजाद समाज पार्टी में बूथ गठन की प्रक्रिया को भी पूरा किया जिसमें करीब दो दर्जन लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली और वहीं रसड़ा विधानसभा से जितेंद्र कुमार को विधानसभा अध्यक्ष एवं हृदय कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष का दायित्व सोपा बैठक में आजमगढ़ मंडल प्रभारी डॉक्टर राजकुमार गौतम ने कहा कि पार्टी के रीति नीतियों को देखते हुए प्रतिदिन अन्य पार्टियों को छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं बैठक के बाद सभी समर्थकों ने एक साथ मिलकर पार्टी के विचारों को और लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया बैठक में मुख्य रूप से गुलाबचंद राजभर ,मनोज कुमार, स्वामीनाथ, जितेंद्र, रोशन ,प्रशांत विक्की आदिल उपस्थित रहे |