Basti: इचौलिया गांव में कमरे में बंद कर अधेड़ ने अपना गला रेता

ट्रामा सेंटर दर्शननगर रेफर

Update: 2024-11-16 07:28 GMT

बस्ती: पटरंगा थाना क्षेत्र के इचौलिया गांव में की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हो गई. 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर चाकू से अपना ही गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की. खून से लथपथ अधेड़ को परिजन आनन -फानन में लेकर सीएचसी रुदौली पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए ट्रामा सेंटर दर्शननगर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक इचौलिया गांव निवासी मूसा पुत्र भुसई की सुबह अपने परिवारीजन सहित धान काटने खेत गए थे. दोपहर वहां से सभी अपने घर आए. परिजनों के मुताबिक खेत से लेकर घर तक किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ. घर पहुंचते ही मूसा ने खुद को घर के एक कमरे में बंद किया. चीखने की आवाज पर जब पत्नी नैमुन्निशा ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था. परिवारीजन चीखने चिल्लाने लगे.

बेटी आफरीन के दरवाजा पीटने पर कमरे में बंद घायल मूसा ने किसी तरह अंदर से दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही देखा गया कि हाथ में चाकू लिए खून से लथपथ कराह रहे थे.

नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी निवासी करीब 35 वर्षीय युवक सुरेश तिवारी पुत्र राम शंकर तिवारी का शव देर शाम गांव के समीप गमछे के सहारे नीम के पेड़ की डाल से लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक युवक के परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था. गृह कलह के चलते मृतक युवक सुरेश तिवारी कुछ समय से परेशान था. पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन नाबालिग बच्चे हैं. प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज जांच में लगे हैं.

Tags:    

Similar News