Railway Administration रेल प्रशासन : रेल प्रशासन ने हरदोई से गुजरने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस का विस्तार गाजीपुर सिटी तक कर दिया है। अब यह ट्रेन गाजीपुर-बरेली एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन गाजीपुर सिटी से रात 930 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 830 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी गाजीपुर सिटी के पास होगी।
रेल प्रशासन द्वारा हरदोई से होकर जाने वाली वाराणसी बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर सिटी तक विस्तार दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए गाजीपुर सिटी तक विस्तार देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही वाराणसी बरेली एक्सप्रेस गाजीपुर बरेली गाजीपुर एक्सप्रेस के नाम से संचालित होने लगेगी।
बरेली से चलकर वाराणसी जाने वाली 14236 व वाराणसी से चलकर बरेली आने वाली 14235 एक्सप्रेस अब जल्द ही वाराणसी के स्थान पर गाजीपुर सिटी से संचालित की जाएगी। रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन के विस्तार को लेकर समय सारणी भी जारी की गई है।