Bareilly: फोटो शूट के दौरान ट्रेन की चपेट में आए इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत

Update: 2025-10-20 04:57 GMT
Bareilly बरेली: लापरवाही और रोमांच की चाहत कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है। बरेली से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ फोटोशूट के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। माँ शांति देवी बेसुध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।सीबीगंज थाना क्षेत्र के नदोसी गाँव निवासी 18 वर्षीय आकाश शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था। कुछ देर बाद वह गाँव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर टहलने चला गया।
अचानक एक ट्रेन आ गई और आकाश उसकी चपेट में आ गया। आकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, हादसे के वक्त आकाश अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर फोटोशूट करा रहा था।
ट्रेन के पास आते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसके दोस्त भाग गए। कुछ लोगों का कहना है कि वह घर पर डाँट पड़ने से परेशान था। इसी वजह से उसने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। मौत की खबर गाँव पहुँचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। आकाश सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता, भाइयों और माँ शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News