व्यापार

दीपावली पर भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

jantaserishta.com
20 Oct 2025 10:00 AM IST
दीपावली पर भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 502 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,454 और निफ्टी 152 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,863 पर था।
बाजार को ऊपर खींचने का काम बैंकिंग और आईटी शेयर कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 0.58 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विसेज और हेल्थकेयर गेनर्स थे। हालांकि, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में थे।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 374 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,277 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,221 पर था।
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एलएंडटी और एनटीपीसी गेनर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एमएंडएम और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों का कहना है कि महंगाई में कमी उम्मीद और कॉरपोरेट आय के उम्मीद के मुताबिक रहने के कारण बाजार में निवेशकों की धारणा मजबूत बनी हुई है और इससे बाजार को तेजी बनाए रखने में मदद मिली है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीद से भी बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 17 अक्टूबर को 309 करोड़ रुपए मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपना मजबूत सपोर्ट जारी रखते हुए उसी दिन 1,526 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की इक्विटी खरीदी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story