Barabanki : खून से लथपथ मिला मजदूर का शव, मचा कोहराम

Update: 2025-05-01 05:59 GMT
Barabanki बाराबंकी: उड़ीसा प्रांत के एक मजदूर का खून से लथपथ शव भूसे के ढेर में लिपटा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम डडौर स्थित चंदेल ब्रिक फील्ड पर उड़ीसा के दर्जनों मजदूर काम करते हैं। सभी मजदूर भट्ठे के पास स्थित ग्राम कांप फतेउल्लाहपुर में एक खेत में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं और ईंट बनाने का काम करते हैं। मजदूरों ने बताया कि गत बुधवार को सभी लोग ग्राम डडौरा में मेला देखने गए थे।
देर शाम सभी लोग अपने आवास पर लौट आए। लेकिन जब देर रात तक छोटू और प्रत्यूष वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पास के एक बगीचे में भूसे के ढेर में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रत्यूष पुत्र बेलर निवासी ग्राम मांडो सीली वार्ड नंबर 1 खटियार रोड थाना व जिला नुआपाड़ा ओडिशा के रूप में हुई। जो ईंट भट्ठे पर काम करता था। मजदूरों का कहना है कि प्रत्यूष अकेला रहता था।
वह भी उसके साथ मेला देखने गया था, जिसका शव मिला है और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। मजदूरों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर उसके साथ काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गांव के नरेंद्र ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News