Ballia: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी
बलिया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के सामने बांसडीह-बेरूआरबारी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में असगरी खातून (55), पत्नी मोहम्मद कयूम, निवासी लालगंज बैरिया की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथ मौजूद रिश्तेदार रबुल हाशमी को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।